एक माह का योग शिविर लगायेंगे भाजयुमो कार्यकर्ता

पुरैनी. मुख्यालय के रामचंद्र नगर स्थित भाजयुमो कार्यालय में पार्टी संगठन के मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष आर्यण रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से भाजयुमो द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक माह का विशेष योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में वक्ताओं द्वारा युवाओं की जागरूकता […]
पुरैनी. मुख्यालय के रामचंद्र नगर स्थित भाजयुमो कार्यालय में पार्टी संगठन के मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड अध्यक्ष आर्यण रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से भाजयुमो द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक माह का विशेष योग शिविर लगाने का निर्णय लिया गया.
बैठक में वक्ताओं द्वारा युवाओं की जागरूकता व उनके योगदान पर बल देते हुए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी में शामिल करने का आह्वान किया.
इसके पूर्व लोगों ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिनदयाल उपाध्याय व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया. मौके पर भाजयुमो जिला मंत्री गोपाल कुमार मिश्र, अनुज कुमार, अशोक कुमार मेहता, चंदन यादव, निरंजन झा, रोशन कुशवाहा, प्रकाश राम, मुकेश भारती, केपी प्रभाकर, कौशल किशोर भारती, बलवंत यादव, विश्वनाथ कुमार, सतीश मेहता, अजय, विनय, मदन शर्मा बबलू भगत, ओम प्रकाश मुनी, मृत्युंजय आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










