पुलिस गश्ती के दौरान बिना नंबर की बाइक बरामद

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान एक बिना नंबर की बाइक को जब्त किया है. हालांकि बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठा कर केला बगान होते हुए भागने में सफल रहा. पुलिस बरामद मोटर साइकिल को जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है. ज्ञात हो कि गत कई दिनों से एक […]
सिंहेश्वर. सिंहेश्वर पुलिस ने सोमवार की रात गश्ती के दौरान एक बिना नंबर की बाइक को जब्त किया है. हालांकि बाइक सवार अंधेरे का फायदा उठा कर केला बगान होते हुए भागने में सफल रहा. पुलिस बरामद मोटर साइकिल को जब्त कर कार्रवाई में जुटी हुई है. ज्ञात हो कि गत कई दिनों से एक अपराधिक गिरोह के द्वारा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बाइक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. सोमवार की रात सिंहेश्वर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य पथ एनएच 106 पर बुढ़ावे मोड़ के समीप गश्ती कर रहे थे. इस दौरान सिंहेश्वर के तरफ से बाइक पर सवार दो युवक पिपरा के तरफ जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने रूकने के लिए कहा तो बाइक चालक भागने लगा. इस दौरान बेरबन्ना गांव के समीप थानाध्यक्ष अपराधी बाइक को लेकर केला के खेत में घुस गया और बाइक छोड़ कर भाग गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










