106 छात्रों को मिली उपाधि

Published at :29 Jun 2015 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
106 छात्रों को मिली उपाधि

पूर्णिया: बीएमटी लॉ कॉलेज (ऑटोनोमस) में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बीएनएमयू मधेपुरा के कुलपति डॉ विनोद कुमार ने कॉलेज से एलएलएम व एलएलबी के उत्तीर्ण 106 छात्र-छात्रओं को उपाधि प्रदान की. इसमें एलएलएम के 55 व एलएलबी के 51 छात्र-छात्रा थे. इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय […]

विज्ञापन
पूर्णिया: बीएमटी लॉ कॉलेज (ऑटोनोमस) में रविवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बीएनएमयू मधेपुरा के कुलपति डॉ विनोद कुमार ने कॉलेज से एलएलएम व एलएलबी के उत्तीर्ण 106 छात्र-छात्रओं को उपाधि प्रदान की. इसमें एलएलएम के 55 व एलएलबी के 51 छात्र-छात्रा थे. इसके अलावा सभी पाठ्यक्रम के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किया.
इस मौके पर उन्होंने लॉ के सफल छात्रों से गरीब व पैसे के अभाव में कानून की सहायता नहीं ले पानेवाले 10-20 प्रतिशत लोगों के लिए मदद का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि कानूनी मदद आम लोगों के लिए काफी महंगा होता जा रहा है. खास कर उच्च और सर्वोच्च न्यायालयों में कानूनी सहायता लेना आम लोगों के वश की बात नहीं होती है. उन्होंने लॉ कॉलेज को विवि की ओर से हर संभव मदद की बात कही. समारोह में कॉलेज के सचिव वीरेंद्र मोहन ठाकुर ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कॉलेज के स्थापना काल से लेकर अब तक की उपलब्धियों को रखा.

दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि बीएनएमयू के प्रति कुलपति डॉ जयप्रकाश नारायण झा व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएनएमयू के कुलसचिव कुमारेश प्रसाद सिंह, एकेडमिक डायरेक्टर व कनवेनर चाणक्या लॉ यूनिवर्सिटी के डॉ अजय कुमार थे. समारोह की अध्यक्षता संस्थान के चेयरपर्सन डॉ जयकृष्ण मेहता ने की. वहीं कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के सचिव वीरेंद्र मोहन ठाकुर ने किया. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य आशुतोष ठाकुर, पूर्व सचिव अनंत भारती, को-ऑर्डिनेटर आनंद प्रेम, पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संजीव कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन