अनशनकारियों की हालत बिगड़ी, चढ़ाया स्लाइन

मधेपुरा: जिला मुख्यालय में कला भवन के समक्ष लगातार तीन दिनों से अनशन पर बैठे होमगार्ड बहाली के सफल अभ्यर्थियों का अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. आमरण अनशन के चौथे दिन दो अनशनकारी धमेंद्र कुमार व रेहना अंसारी की हालात बिगड़ गयी, लेकिन शाम तीन बजे से सूचना के बावजूद अनशन स्थल […]
मधेपुरा: जिला मुख्यालय में कला भवन के समक्ष लगातार तीन दिनों से अनशन पर बैठे होमगार्ड बहाली के सफल अभ्यर्थियों का अनशन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा. आमरण अनशन के चौथे दिन दो अनशनकारी धमेंद्र कुमार व रेहना अंसारी की हालात बिगड़ गयी, लेकिन शाम तीन बजे से सूचना के बावजूद अनशन स्थल पर डॉक्टरों की टीम नहीं पहुंची थी.
हालांकि शाम के करीब साढ़े पांच बजे सदर अस्पताल से डॉ संतोष कुमार मेडिकल टीम के साथ अनशन स्थल पर पहुंचे व अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच की. मौके पर अनशनकारियों को स्लाइन चढ़ाया गया व दवा दी गयी. डॉ संतोष ने कहा कि अनशनकारियों के शरीर में पानी की काफी कमी हो गयी है.
इसके कारण सिर दर्द व कमजोरी लग रही है. फिलहाल खुले आसमान के नीचे लगातार चार दिनों से अनशन पर बैठे धमेंद्र कुमार व रेहना अंसारी की स्थिति वर्षा के कारण गंभीर होती जा रही है. कला भवन के सामने अनशनकारियों को लगातार तीन दिनों से हो रहे बारिश को ङोलना पड़ रहा है. इस दौरान अनशनकारियों की स्थिति बिगड़ने की सूचना पर पहुंचे वार्ड पार्षद ध्यानी यादव, पूर्व प्रमुख अमरेंद्र यादव व अजीर बिहारी उर्फ देव राज अर्स ने उन्हें नैतिक समर्थन देते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि इनके मांगों पर यथाशीघ्र अमल किया जाये. मौके पर किसी प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा सुधि नहीं लिये जाने के कारण अनशनकारियों में भारी आक्रोश देखा गया. इससे पहले अनशनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर यदि अमल नहीं की गयी व इसका निदान नहीं हुआ, तो सभी अनशनकारी सामूहिक तौर पर आत्मदाह करेंगे. इस दौरान होमगार्ड बहाली के सफल अभ्यर्थी वीणा देवी, अकिदा खातून, मनीता देवी, मुन्ना कुमार, शशि कुमार, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, अजरुन कुमार, मनोज कुमार पंडित, अशोक कुमार, राजेंद्र यादव प्रेम कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










