ट्रांसफॉर्मर के कीमती सामानों की चोरी, बिजली आपूर्ति बाधित

Published at :27 Jun 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर के कीमती सामानों की चोरी, बिजली आपूर्ति बाधित

प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के बीआरसी सोनवर्षा के समीप चोरों ने शुक्रवार की रात बिजली काट कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पोल पर लगे ट्रांसफॉर्मर में से आवश्यक व कीमती समान की चोरी कर ली. मालूम हो कि पूर्व में भी चोर शंकरपुर इलाके के कई ट्रांसफॉर्मर का समान खोल कर ले गये हैं. इससे […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र के बीआरसी सोनवर्षा के समीप चोरों ने शुक्रवार की रात बिजली काट कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पोल पर लगे ट्रांसफॉर्मर में से आवश्यक व कीमती समान की चोरी कर ली. मालूम हो कि पूर्व में भी चोर शंकरपुर इलाके के कई ट्रांसफॉर्मर का समान खोल कर ले गये हैं. इससे कई टोले-मुहल्ले की बिजली प्रभावित हो गयी है. आम उपभोक्ता में काफी रोष व्याप्त है. चोरी की घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों पंकज मंडल, अनिल मंडल, मुजवाला, किशोर कुमार, नवल कुमार के द्वारा बिजली विभाग के कनीय अभियंता को लिखित आवेदन देकर शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन