वज्रपात से बच्चे की मौत, पिता झुलसा

प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड क्षेत्र के हथियौंदा पंचायत में शुक्रवार की सुबह आठ बजे वज्रपात से एक बालक (9) की मौत हो गयी. वहीं बच्चे के पिता झुलस गये. जानकारी के अनुसार हथियौंदा पंचायत निवासी ज्ञान प्रकाश मंडल पुत्र धीरज कुमार मंडल को साथ लेकर खेत में धान का बीज गिराने गया था. इस दौरान वज्रपात हो […]
प्रतिनिधि, बिहारीगंजप्रखंड क्षेत्र के हथियौंदा पंचायत में शुक्रवार की सुबह आठ बजे वज्रपात से एक बालक (9) की मौत हो गयी. वहीं बच्चे के पिता झुलस गये. जानकारी के अनुसार हथियौंदा पंचायत निवासी ज्ञान प्रकाश मंडल पुत्र धीरज कुमार मंडल को साथ लेकर खेत में धान का बीज गिराने गया था. इस दौरान वज्रपात हो जाने के कारण धीरज की मौत हो गयी. इस दौरान ज्ञान प्रकाश मंडल भी झुलस गया. स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी थाना को दी. मौके पर पुलिस व प्रशासन पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. सीओ कुमार कुंदन ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










