आरोपी तांत्रिक को दस साल की सश्रम सजा, अर्थ दंड भी

Published at :26 Jun 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
आरोपी तांत्रिक को दस साल की सश्रम सजा, अर्थ दंड भी

तांत्रिक ने बहला फुसला कर लड़की के साथ किया साल भर दुष्कर्ममधेपुरा . बहला फुसला कर नाबालिग लड़की का अपहरण करने व एक वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को एडीजे एडहॉक टू मिथिलेश कुमार द्ववेदी ने अपराधी तांत्रिक महेंद्र राम को दस वर्ष सश्रम कैद व दस हजार रुपये की अर्थ दंड […]

विज्ञापन

तांत्रिक ने बहला फुसला कर लड़की के साथ किया साल भर दुष्कर्ममधेपुरा . बहला फुसला कर नाबालिग लड़की का अपहरण करने व एक वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को एडीजे एडहॉक टू मिथिलेश कुमार द्ववेदी ने अपराधी तांत्रिक महेंद्र राम को दस वर्ष सश्रम कैद व दस हजार रुपये की अर्थ दंड की सजा सुनाई है. ज्ञात हो कि घैलाढ़ थाना क्षेत्र के बनचौलहा गांव की 15 वर्षीय नाबालिग लड़की बीमार थी. गांव में ही तांत्रिक का काम कर रहे महेंद्र राम के पास परिजन झाड़ फूंक के लिए लेकर पहुंचे थे. तांत्रिक ने भ्रम जाल फैला कर लड़की के परिजनों को प्रत्येक दिन अपने पास बुलाते थे. 25 अप्रैल 2012 की शाम तांत्रिक उस लड़की को लेकर लापता हो गया. जिसके बाद लड़की के पिता ने घैलाढ़ थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. एक वर्ष बाद लड़की ने अपने परिजनों को फोन कर बतलाया कि तांत्रिक महेंद्र उसे लेकर बेंगलुरू चला आया है. जहां एक झुग्गी में पत्नी की तरह रख कर दुष्कर्म करता है. बाद में पुलिस के प्रयास से तांत्रिक महेंद्र को गिरफ्तार कर लाया गया. मामले की सुनवाई के बाद गुरुवार को अभियुक्त को सजा सुनाई गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन