बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

Published at :14 Jun 2015 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान

मधेपुरा: जिला मुख्यालय में इन दिनों बीएसएनएल हालात दयनीय है, वहीं कई मोबाइल नेटवर्क का हाल खस्ता है. बीएसएनएल खराब रहने के कारण इंटरनेट कैफे सहित कई कार्यालय में काम करने के लिए कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मो अफजल ने बताया कि मेरे पास वोड व एयरसेल का सीम है, […]

विज्ञापन
मधेपुरा: जिला मुख्यालय में इन दिनों बीएसएनएल हालात दयनीय है, वहीं कई मोबाइल नेटवर्क का हाल खस्ता है. बीएसएनएल खराब रहने के कारण इंटरनेट कैफे सहित कई कार्यालय में काम करने के लिए कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मो अफजल ने बताया कि मेरे पास वोड व एयरसेल का सीम है, सुबह से ही कोशिश कर रहे है कही भी फोन लग नहीं रहा है. सुमन कुमार ने बताया कि मेरे पास वोडा का सीम है.

कई घंटों से कोशिश कर रहा हूं पर कहीं कॉल लग नहीं रहा है. मो अब्बास ने बताया कि मेरे पास आइडिया व एयरसेल का सीम है. घंटों से कॉल लगाने की कोशिश कर रहा हूं पर लग नहीं रहा है. नीतीश कुमार ने बताया कि कई बार कोशिश कर रहा हूं पर कॉल लग नहीं लगता है.

यदि लगता भी है तो तुरंत कट जाता है, ठीक से बात नहीं हो पाता है. वहीं दिनेश कुमार, दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह से ही नेटवर्क खराब है. इसके कारण कई काम करने के लिए वहां जाना पड़ता है. इंटरनेट कैफे वालों ने बताया कि तीन महीना से बीएसएनएल का सेवा खराब है. कोई भी काम नहीं हो पाता है. मजबूरन किसी और सीम में इंटरनेट पैक डाल कर काम करना पड़ता है, जो बहुत महंगा साबित होते हुए भी सही से काम नहीं करता. कई बार बीएसएनएल कार्यालय में बात की गयी. वहां से जवाब मिला की शहर में हो रहे नाला निर्माण को लेकर यह परेशानी है. हम क्या कर सकते हैं.

बीएसएनएल की दुर्दशा को देखते हुए कई लोगों ने नया सीम तो कई ने अपने मोबाइल नंबर को एमएनपी करवा लिया है. कई कार्यालय में नये सीम व डौंगल खरीद लिया किसी तरह काम किया जा रहा है. इंटरनेट कैफे, विद्यार्थी सहित अभिभावक इस बात को लेकर परेशान है कि यदि बीएसएनएल की व्यवस्था ठीक नहीं किया गया तो 20 जून को आने वाले मैट्रिक का रिजल्ट कैसे देखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन