तूफान पीडि़तों महिलाओं ने किया सड़क जाम

अधिकारी व कर्मी पर स्थल निरीक्षण नहीं करने का लगाया आरोपआक्रोशित महिलाओं ने कहा अविलंब दे मुआवजा महिलाओं को सीओ ने समझा बुझा कर जाम हटवाया फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जाम करते आक्रोशित लोग प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजतूफान में हुए फसल क्षति व गृह क्षति की मुआवजा को लेकर सोमवार को बीड़ीरणपाल पंचायत के सैकड़ों महिलाओं […]
अधिकारी व कर्मी पर स्थल निरीक्षण नहीं करने का लगाया आरोपआक्रोशित महिलाओं ने कहा अविलंब दे मुआवजा महिलाओं को सीओ ने समझा बुझा कर जाम हटवाया फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – जाम करते आक्रोशित लोग प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजतूफान में हुए फसल क्षति व गृह क्षति की मुआवजा को लेकर सोमवार को बीड़ीरणपाल पंचायत के सैकड़ों महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों का कहना था कि अंचल कार्यालय में सैकड़ों पीडि़त परिवारों ने महीना दिन पहले आवेदन जमा किया है, लेकिन आज तक सरकारी कर्मी के द्वारा स्थल पर पहुंच कर जांच करना मुनासिब नहीं समझते है. अधिकारियों द्वारा प्रखंड में किसी भी आवेदन पर अविलंब कार्रवाई नहीं की जाती है. आक्रोशित महिलाओं में उमा देवी, फुल देवी, रंजु देवी, मीना देवी, प्रमीला देवी, खुशबू देवी, रेणु देवी, सोनी देवी, सरिता देवी, ममता, पिंकी देवी, बुधनी देवी, रीता देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, माना देवी, बुलंदी देवी, पुना देवी आदि ने कहा कि हमलोगों को सरकार मुआवजा अविलंब भुगतान करे. अन्यथा आंदोलन को उग्र रूप देकर अंचल कार्यालय के सामना धरना प्रदर्शन करेंगे. सीओ उत्पल हिमबांग ने आक्रोशित महिलाओं को आश्वासन दिया कि आप लोगों के आवेदन के अनुसार स्थल पर कर्मी भेज कर जांच की जायेगी. तब जाकर आक्रोशित लोग जाम हटाने को राजी हुए. मौके पर थानाध्यक्ष आरसी उपाध्याय, दारोगा सुभाष सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










