निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें पूर्ण

Updated:
विज्ञापन
निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें पूर्ण

निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें पूर्ण

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को अधिकारियों के साथ एक वर्ष की प्राथमिकताओं की समीक्षा, अनुवर्ती कार्रवाई और समन्वय बैठक की, जिसका उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा निर्धारित एक वर्षीय प्राथमिकताओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों के अनुश्रवण तथा विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करना था. डीएम ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, ग्रामीण विकास व आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए प्रगति को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया. साथ ही लंबित योजनाओं में आ रही बाधाओं की पहचान कर उनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया. डीएम ने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करें. बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी व संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन