विशेष शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार

Published at :07 Jun 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
विशेष शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में सुधार

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – शंकरपुर में जायजा लेते बीडीओ प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र में निर्धारित तिथि के अनुसार सभी बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्र पर शिविर लगा कर नये मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने व नाम हटाने का काम किया गया. वहीं डीसीएलआर व बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने कई बूथों पर चल […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 05कैप्शन – शंकरपुर में जायजा लेते बीडीओ प्रतिनिधि, शंकरपुरप्रखंड क्षेत्र में निर्धारित तिथि के अनुसार सभी बीएलओ द्वारा अपने-अपने मतदान केंद्र पर शिविर लगा कर नये मतदाता का नाम मतदाता सूची में जोड़ने व नाम हटाने का काम किया गया. वहीं डीसीएलआर व बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने कई बूथों पर चल रहे कार्यों की जांच की. घैलाढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के बूथ पर विशेष कैंप लगा कर बीएओ द्वारा मतदाताओं का नाम जोड़ने व नाम शुद्धि करण संबंधी कार्य किया गया. इस दौरान बीडीओ आशा कुमारी के द्वारा कई बूथों का जायजा लिया. ग्वालपाड़ा प्रतिनिधि के अनुसार , प्रखंड के मतदान केंद्रों पर बीएलओ के द्वारा शिविर के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने व अन्य प्रकार की त्रुटि निराकरण के लिए प्रपत्र छह सात आठ भर कर कार्यों का निष्पादन किया गया. बीएलओ विजय रंजन, सेसव, चंदन व शिव नंदन यादव बूथ पर कार्यरत थे. बीडीओ शिवेश कुमार सिंह के द्वारा क्षेत्र में मॉनेटरिंग किया गया. गम्हरिया प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड मुख्यालय में सभी बीएलओ ने अपने क्षेत्र में विशेष कैंप लगा कर पहचान पत्र में त्रुटि सुधार, नाम जोड़ने आदि कार्य किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन