छह माह में नहीं उपलब्ध करायी बिजली, ग्रामीण उतरे सड़क पर

Published at :07 Jun 2015 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
छह माह में नहीं उपलब्ध करायी बिजली, ग्रामीण उतरे सड़क पर

घैलाढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीणियां चौक पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की उदासीनता के विरोध में बैजनाथपुर-लिटयाही मार्ग को बांस व टायर जला कर घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऊर्जा मंत्री व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2014 […]

विज्ञापन
घैलाढ़: थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीणियां चौक पर ग्रामीणों ने बिजली विभाग की उदासीनता के विरोध में बैजनाथपुर-लिटयाही मार्ग को बांस व टायर जला कर घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ऊर्जा मंत्री व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2014 के दिसंबर माह में ही उपभोक्ता बनने के छह माह गुजरने के बाद भी विभाग की ओर से मीटर नहीं लगाया गया और बिजली भी मुहैया नहीं किया गया है.

ग्रामीण कई बार विभाग से मिल कर आवेदन भी दिये, लेकिन आश्वासन मिलता रहा कि ट्रांसफॉर्मर आने के बाद मीटर लगा दिया जायेगा. छह माह बीतने के बाद भी आज तक लक्ष्मीणियां गांव बिजली से वंचित है. वहीं दूसरे गांव में बिजली मुहैया की जा रही है, लेकिन ट्रांसफॉर्मर नहीं लगने के कारण यह गांव ढिबरी युग में जी रहे है. साथ ही इस गरमी में बिजली नहीं रहने के कारण जीवन व्यतीत करना कठिन हो गया है. बच्चे रात में सो नहीं पाते है. रतजग्गा कर जीवन गुजारने को मजबूर है.

ग्रामीणों का यह भी कहना था कि इस प्रखंड को वर्षो बीत जाने के बाद भी प्रखंड क्षेत्र के बहुत से गांव में बिजली नहीं है. वहीं एक- दो गांव में बिजली है फिर भी विभाग इसे सुचारु रूप से संचालित नहीं करते है. जाम की सूचना पर पहुंचे घैलाढ़ थाना के एसआइ सुदामा सिंह, रामबहादुर पासवान, जिप सदस्य दिनेश यादव ने ग्रामीणों को समझा कर जाम हटवाया. वहीं एसआइ ने आश्वासन दिया कि दस दिन के अंदर विभाग से वार्ता कर नये ट्रांसफॉर्मर लगवा कर बिजली मुहैया करवाया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन