विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का हुआ उद्घाटन

फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन- उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के रजनी प्रताप नगर वार्ड नंबर 14 में विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का उद्घाटन शुक्रवार को नगर पार्षद सह जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल बौआ जी ने किया. मौके पर नगर पार्षद ने कहा कि शहर से दूर प्रताप नगर में शिक्षण संस्थान खुलने से […]
फोटो – मधेपुरा 01कैप्शन- उद्घाटन करते अतिथि प्रतिनिधि, मुरलीगंजप्रखंड के रजनी प्रताप नगर वार्ड नंबर 14 में विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान का उद्घाटन शुक्रवार को नगर पार्षद सह जिला योजना समिति सदस्य श्वेत कमल बौआ जी ने किया. मौके पर नगर पार्षद ने कहा कि शहर से दूर प्रताप नगर में शिक्षण संस्थान खुलने से यहां के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी. वहीं शिक्षक संघ राज्य प्रतिनिधि विश्वजीत कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में बेरोजगारी दूर करने की दिशा में ग्रामीण स्तर पर निजी शिक्षण संस्थान के खुलने रोजगार व सुलभ शिक्षा का मुख्य साधन है. मौके पर विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के निदेशक मनिकांत कुमार, विनोद कुमार, मनिशांत कुमार, पंकज कुमार, अजित कुमार, दवेंद्र यादव आदि दर्जनों छात्र-छात्रा व अभिभावक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










