मधेपुरा : पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
मधेपुरा : पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार

सिंहेश्वर (मधेपुरा) : सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के गम्हरिया टोला रामपट्टी में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक बाप ने बेटी को अपने हवस का शिकार बना लिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मां ने खुद सिंहेश्वर थाना पहुंच कर अपनी बेटी की अस्मत बचाने की गुहार लगायी. मंगलवार […]

विज्ञापन

सिंहेश्वर (मधेपुरा) : सिंहेश्वर प्रखंड के लालपुर सरोपट्टी पंचायत के गम्हरिया टोला रामपट्टी में पिता-पुत्री के रिश्ते को तार-तार करते हुए एक बाप ने बेटी को अपने हवस का शिकार बना लिया. इस बात का खुलासा तब हुआ जब मां ने खुद सिंहेश्वर थाना पहुंच कर अपनी बेटी की अस्मत बचाने की गुहार लगायी.

मंगलवार को सिंहेश्वर थाना पहुंची गम्हरिया टोला वार्ड नंबर नौ की निवासी पीड़िता की मां ने बताया कि उसका विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व सहरसा जिले के सौरबाजार निवासी प्रमोद ठाकुर से हुआ था. शादी के बाद से ही प्रमोद अपने ससुराल में रहने लगा. पिछले चार महीने से वह अलग होकर उसी पंचायत के महिंद्रा एंड महिंद्रा महादलित बस्ती के पास रह रहा है. वह उसे हमेशा से प्रताड़ित करता रहा है, लेकिन अब वह नशे में धुत होकर अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाने लगा है.

पिछले एक महीने से प्रमोद ने किसी को घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया है. मंगलवार को किसी तरह वह मंदिर में पूजा करने के बहाने बच्चों के साथ घर से निकली और थाना पहुंच गयी. अपने आवेदन में उसने कहा कि उन्हें डर है कि उसका पति सबकी जान ने ले ले.

* रिश्ता-मानवता हुआ तार-तार
* पीड़िता की मां ने थाना में आवेदन देकर किया मामले का खुलासा
* सिंहेश्वर प्रखंड स्थित लालपुर सरोपट्टी पंचायत के रामपट्टी गम्हरिया टोला का मामला

– इस मामले की गहन जांच की जायेगी. मामला सत्य पाने पर दोषियों पर को सख्त से सख्त सजा दिलायी जायेगी.
पंकज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन