ePaper

दो ने नाम लिया वापस, चारों विधानसभा से 37 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

Updated at : 21 Oct 2025 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
दो ने नाम लिया वापस, चारों विधानसभा से 37 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

दो ने नाम लिया वापस, चारों विधानसभा से 37 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में

विज्ञापन

सिंहेश्वर से नंदन कुमार व मधेपुरा से राजेंद्र दास ने नाम लिया वापस मधेपुरा. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर (सुरक्षित), मधेपुरा में सोमवार को सामान्य प्रेक्षक की देखरेख व सीसीटीवी व विडियोगाफी के निगरानी में नाम वापसी कार्यक्रम संपन्न हुआ. अब चारों विधानसभा से 37 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं. सिंहेश्वर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से नंदन कुमार (आप) व मधेपुरा विधानसभा क्षेत्र से राजेंद्र दास (निर्दलीय) ने नाम वापस लिया. नाम वापसी के बाद आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 10 है, जिसमें नरेंद्र नारायण यादव (जदयू), अख्तर मंसूरी (दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया), नवीन कुमार (विकासशील इंसान पार्टी), मोहन शर्मा (राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी), सुबोध कुमार सुमन (जनसुराज पार्टी), अमर कुमार सिंह (निर्दलीय), चानो ऋषिदेव (निर्दलीय), विनोद आशीष (निर्दलीय), रुबी कुमारी (निर्दलीय) व विक्रम कुमार गुप्ता (निर्दलीय) शामिल हैं. बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या सात है, जिसमें निरंजन कुमार मेहता (जदयू), रविंद्र कुमार (बीएसपी), रेनू कुमारी, (आरजेडी), अमलेश राय (जनसुराज पार्टी), पंकज कुमार जायसवाल (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट), कर्ण कुमार मिश्रा (निर्दलीय), मो सजाम (निर्दलीय) शामिल हैं. सिंहेश्वर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या आठ है, जिसमें चंद्रहास चौपाल (आरजेडी), रमेश ऋषिदेव (जेडीयू), सुभाष कुमार (बीएसपी), प्रमोद कुमार राम (जनसुराज पार्टी), बबलू ऋषिदेव (निर्दलीय), बमबम कुमार (निर्दलीय), मंजू देवी (निर्दलीय) व बिरेंद्र कुमार शर्मा शामिल हैं. मधेपुरा क्षेत्र से चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 12 है, जिसमें कविता कुमारी साहा (जेडीयू), चंद्रशेखर (आरजेडी), मुकेश कुमार (आप), ललन कुमार राम (बीएसपी), कामेश्वर यादव (आदर्श मिथिला पार्टी), प्रदीप कुमार, (जागरूक जनता पार्टी), मो आशीफ आलम (दि नेशनल रोड मैप पार्टी आफ इंडिया), शशि कुमार (जनसुराज पार्टी), संजय यादव (जनशक्ति जनता दल), सुरेंद्र यादव (पोउटिसट ब्लाक इंडिया), प्रणव प्रकाश (निर्दलीय) तथा संजय कुमार (निर्दलीय) शामिल हैं. मौके पर सामान्य प्रेक्षक रघुराज एमआर. नवीन कुमार सिंह, डी प्रशांत कुमार रेड्डी व ए आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन