भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नुक्कड़ सभा आयोजित.

Published at :24 Mar 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा  नुक्कड़ सभा आयोजित.

बिहारीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर चौक पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह ने कहा कि हमारा देश अब अच्छे दिन की राह पर चल पड़ा है. हमलोगों का सदस्यता अभियान रंग ला रहा है. […]

विज्ञापन

बिहारीगंज. प्रखंड मुख्यालय स्थित जवाहर चौक पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राम नरेश सिंह ने कहा कि हमारा देश अब अच्छे दिन की राह पर चल पड़ा है. हमलोगों का सदस्यता अभियान रंग ला रहा है. अगले विधान सभा चुनाव में सूबे की सरकार की होगी. मौके पर पूर्व मंत्री डॉ रविंद्र चरण ने कहा कि वर्षों से लेकर आज तक देश का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है. देश में आज भी 52 प्रतिशत लोग गरीबी में जीने को विवश है. वहीं जिला परिषद उपाध्यक्ष अविनाश कुमार ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा डीजल की कीमत में अब तक 13 रुपये प्रति लीटर की कमी करने के बावजूद आम लोगों से मनमाने रूप से राशि की वसूली की जाती है. वाहन मालिकों के द्वारा किराये में कमी नहीं गयी है. सरकार इस ओर ध्यान नहीं देगी तो चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, डॉ सुनील यादव पूर्व प्रमुख, अजय सिंह तोमर, अशोक कुमार मेहता प्रखंड अध्यक्ष शशि कांत झा, विधान सभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल , गणेश गुजंन, राधेश्याम मुखिया, चंद्रनाथ साह, पूर्व प्रमुख माधुरी साह, आशिष भागत, राजीव जायसवाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन