सौतेली मां ने की पुत्र की गला दबा कर हत्या

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा): थाना क्षेत्र के अरार ओपी वार्ड नंबर पांच निवासी सौतेली मां ने एक सात वर्षीय बालक की गला दबा कर हत्या कर दी. अरार ओपी अध्यक्ष ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत बालक की मां भारती देवी के फर्द बयान पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही […]
जब भारती राजी नहीं हुई तो वीरेंद्र अपने पुत्र राजा को लेकर चला आया, जहां रविवार की देर रात बालक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. सोमवार की सुबह वीरेंद्र के परिजन शव को छुपाने की कोशिश में जुटे हुए थे. इसकी सूचना ग्रामीणों को मिल गयी. ग्रामीणों ने पुलिस और राजा के ननिहाल में घटना की जानकारी दी. बेटे की हत्या की खबर सुन कर पहुंची भारती ने हत्या का आरोप सौतन सहित सास, ससुर व जेष्ठ पर लगाया है. पुलिस ने बताया कि नामजद लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










