बदहाली के खिलाफ आंदोलन करेंगी भाजपा

सिंहेश्वर. मुख्य बाजार के दुर्गा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सहरसा के विधायक आलोक रंजन ने कहा कि ने कहा कि बिहार वासी अपराध भ्रष्टाचार व महंगाई के चपेट में फंस कर परेशान है. वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार सत्ता बचाने […]
सिंहेश्वर. मुख्य बाजार के दुर्गा चौक पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सहरसा के विधायक आलोक रंजन ने कहा कि ने कहा कि बिहार वासी अपराध भ्रष्टाचार व महंगाई के चपेट में फंस कर परेशान है. वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार सत्ता बचाने के लिए ऐड़ी चोटी एक कर मेहनत कर रही है. विधायक ने कहा कि बिहार वासियों के हक को लेकर भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगी. नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता सदस्यता प्रभारी भीम सेन ने की. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल यादव, विजेंद्र चौधरी, विजय भगत, दिनेश प्रसाद यादव, विजेंद्र यादव, विकास सिंह, सुरेश मंडल, नेपाली रजक, प्रताप सिंह, संजय पाल आदि उपस्थित थेबिहार दिवस पर कार्यक्रम आयोजितसिंहेश्वर. बिहार दिवस के मौके पर प्रखंड कार्यालय में विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रविवार की संध्या प्रखंड कार्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर बिहार दिवस मनाया गया. इस मौके पर बीडीओ अजीत कुमार ने बिहार की गौरव गाथा सुनाते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में भी बिहार की साहस व ज्ञान की कहानियां सजी हुई है. इस दौरान प्रखंड कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे. सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलटा सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के झिटकिया टोला के समीप स्थित नारियल बोर्ड के सामने सोमवार की दोपहर एक सीमेंट लदा ट्रैक्टर पलट गया. थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










