जनसुनवाई में आये 34 आवेदन

Updated:
विज्ञापन
जनसुनवाई में आये 34 आवेदन

जनसुनवाई में आये 34 आवेदन

विज्ञापन

मधेपुरा. जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने सोमवार को आम जनता से मुलाकात कर जनसुनवाई की. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 34 आवेदनों को डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया. डीएम ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिया. उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जायेगा. जिला प्रशासन जनसहभागिता एवं जनसुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है. आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन