सहरसा ने मधेपुरा को दो विकेट से हराया

Published at :07 Feb 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा ने मधेपुरा को दो विकेट से हराया

आज उदाकिशुनगंज व सहरसा के बीच होगा फाइनल मुकाबला उदाकिशनुगंज. मुख्यालय स्थित शनिवार को एसबीजेएस हाइस्कूल के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला गया. जिसमें सहरसा ने मधेपुरा को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान जमाया. वहीं रविवार को उदाकिशुनगंज बनाम सहरसा के बीच फाइनल खेला जायेगा. मैच में […]

विज्ञापन

आज उदाकिशुनगंज व सहरसा के बीच होगा फाइनल मुकाबला उदाकिशनुगंज. मुख्यालय स्थित शनिवार को एसबीजेएस हाइस्कूल के मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला गया. जिसमें सहरसा ने मधेपुरा को दो विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान जमाया. वहीं रविवार को उदाकिशुनगंज बनाम सहरसा के बीच फाइनल खेला जायेगा. मैच में मधेपुरा की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा टीम 138 रन बनाये. जबाबी पारी खेलते हुए सहरसा की टीम ने आठ विकेट खोकर 18 ओवर में मैच जीत लिया. मैच में निर्णायक की भूमिका आशिष व गोलू ने निभाया़ जदयू के प्रदेश सचिव अमर कुमार सिंह ने विजेता उप विजेता टीम के खिलाड़ी को बधाई दी .मौके पर आयोजक शंकर, साकिब पिंटू, विनय गुप्ता, मनीष कुमार, सेठ सिंह, पारितोस झा आदि मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन