लावारिस अवस्था में मिला पुरैनी मुखिया पति का शव

मधेपुरा:- फाइल फोटो दिवंगत भूतपूर्व मुखिया 2001-2006 तक पुरैनी पंचायत के मुखिया थे, जबकि पत्नी करुणा देवी 2011 में मुखिया बनी प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) पुरैनी के वर्तमान मुखिया करुणा देवी के पति व भूतपूर्व मुखिया दिगंबर सिंह का शव शनिवार को पटना के गांधी मैदान में लावारिस अवस्था में मिला. इसकी जानकारी मिलते ही पूरे […]
मधेपुरा:- फाइल फोटो दिवंगत भूतपूर्व मुखिया 2001-2006 तक पुरैनी पंचायत के मुखिया थे, जबकि पत्नी करुणा देवी 2011 में मुखिया बनी प्रतिनिधि, पुरैनी (मधेपुरा) पुरैनी के वर्तमान मुखिया करुणा देवी के पति व भूतपूर्व मुखिया दिगंबर सिंह का शव शनिवार को पटना के गांधी मैदान में लावारिस अवस्था में मिला. इसकी जानकारी मिलते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी. ज्ञात हो कि वर्ष 2001 से 2006 तक दिगंबर सिंह मुखिया रहे.
वे पिछले दो वर्षों से कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले वर्ष वे इलाज के लिए मुंबई भी गये थे. इधर परेशानी बढ़ जाने के कारण एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने पटना गये हुए थे, लेकिन शनिवार कि सुबह लावारिस अवस्था में दिगंबर सिंह का शव गांधी मैदान के दक्षिणी छोर पर मिला. इस बाबत पटना के पुलिस मृतक की जांच की. जांच में मृतक के जेब से मतदाता पहचान पत्र मिला. इसकी सूचना पुरैनी पुलिस को दी. साथ ही वाट्सएप द्वारा फोटो भेजे जाने पर पुरैनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्वारा शव का शिनाख्त किया गया.
तत्काल इसकी सूचना उसके परिवार वालों को दिया गया. पूर्व मुखिया की मौत कैसे हुई और शव गांधी मैदान में कैसे पहुंचा इस बात को लेकर अब तक संशय बना हुआ है. मौत की खबर सुनकर मृतक के पत्नी मुखिया करुणा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है. नाबालिग दो पुत्र अमन व रमण व दो पुत्रियों काजल व लक्ष्मी के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. मुखिया के घर पर सुबह से हीं ढांढस बंधाने वालों की भीड़ लगी रही. समाचार प्रेषण तक ग्रामीण मृतक भूतपूर्व मुखिया का शव लाने के लिए पटना के लिए रवाना हो चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










