विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे एक लाख सदस्य

Published at :05 Feb 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे एक लाख सदस्य

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठकप्रतिनिधि, आलमनगरभाजपा केंद्रीय कमेटी व प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाये जाने को लेकर बैठक का आयोजन हुआ. अखिलेश सिंह उर्फ नुनु बाबू के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की. इस दौरान जिला पार्षद सह भाजपा नेता […]

विज्ञापन

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठकप्रतिनिधि, आलमनगरभाजपा केंद्रीय कमेटी व प्रदेश कमेटी के निर्देश पर आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाये जाने को लेकर बैठक का आयोजन हुआ. अखिलेश सिंह उर्फ नुनु बाबू के आवास पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की. इस दौरान जिला पार्षद सह भाजपा नेता सुबोध ऋषिदेव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक लाख सदस्य बनाना है. सदस्यता अभियान के लिए मोबाइल के द्वारा आम लोगों को जोड़ा जा रहा है. वहीं प्रखंड भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के लिए सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान की जायेगी. बैठक में अनादी मिश्र, संतोष झा, शहाब राम, जनार्दन मंडल, दुखा शर्मा, सुबोध साह, विकास कुमार सिंह, श्रवण मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन