लिट्ल बर्ड प्ले स्कूल वार्षिक समारोह आयोजित

Published at :03 Feb 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लिट्ल बर्ड प्ले स्कूल वार्षिक समारोह आयोजित

फोटो- मधेपुरा 10,11कैप्शन- उद्घाटन करते अधीक्षक व अतिथि, उपस्थित भीड़. मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में रविवार को लिट्ल बर्ड प्ले स्कूल वार्षिक समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पीएस कॉलेज के प्राचार्य केपी यादव, एसपी आशिष भारती, डॉ भूपेंद्र मधेपूरी, डॉ जवाहर पासवान ने […]

विज्ञापन

फोटो- मधेपुरा 10,11कैप्शन- उद्घाटन करते अधीक्षक व अतिथि, उपस्थित भीड़. मधेपुरा. जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में रविवार को लिट्ल बर्ड प्ले स्कूल वार्षिक समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन पीएस कॉलेज के प्राचार्य केपी यादव, एसपी आशिष भारती, डॉ भूपेंद्र मधेपूरी, डॉ जवाहर पासवान ने किया. मौके पर डॉ केपी मंडल कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों का विकास होता है. साथ ही बच्चों का मनोबल भी बढ़ता है. एसपी ने कहा कि आज के बच्चे ही कल के भविष्य है. बच्चों का यह कार्यक्रम उनमें प्रतिभा विकसित करता है. डॉ जवाहर पासवान ने लिट्ल बर्ड पब्लिक के द्वारा किये रिकार्डिंग डांस को सराहा. डॉ मधेपूरी ने कहा कि बच्चों के जीवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम अत्यंत ही जरूरी है. मौके पर निर्देशिका नंदनी बरनवाल ने बताया कि पढ़ाई के साथ – साथ बच्चों को कला के क्षेत्र में भाग लेना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन