शैतानी ताकतों को कोसी से भगा कर दम लूंगा : विधायक

Published at :02 Feb 2015 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
शैतानी ताकतों को कोसी से भगा कर दम लूंगा : विधायक

मधेपुरा : सांसद सरेआम प्रखंड के नाजिर को पीटते हैं और लोगों को जीवनदान देनेवाले डॉक्टर एवं प्रोफेसर व वकील को भ्रष्ट बताते हैं. स्टिंग ऑपरेशन चलानेवाले सांसद पप्पू यादव यह बताएं कि क्या आज तक किसी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है. कोसी में शैतानी विचार के लोग भ्रम के कारण जनप्रतिनिधि बन […]

विज्ञापन
मधेपुरा : सांसद सरेआम प्रखंड के नाजिर को पीटते हैं और लोगों को जीवनदान देनेवाले डॉक्टर एवं प्रोफेसर व वकील को भ्रष्ट बताते हैं. स्टिंग ऑपरेशन चलानेवाले सांसद पप्पू यादव यह बताएं कि क्या आज तक किसी भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई हुई है. कोसी में शैतानी विचार के लोग भ्रम के कारण जनप्रतिनिधि बन गये हैं.
ऐसी ताकतों को कोसी की धरती से भगा कर ही दम लूंगा. ये बातें मधेपुरा विधायक प्रो चंद्रशेखर ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि कमजोर वर्ग के नाजिर को पीट कर क्षेत्र में सांसद दहशत फैलाना चाहते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन