भापका ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

Published at :31 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भापका ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शन

फोटो-20 कैप्शन – प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)भाकपा ने भूमि अधिग्रहण कानून परिवर्तित किये जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया़ बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में परिवर्तन […]

विज्ञापन

फोटो-20 कैप्शन – प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)भाकपा ने भूमि अधिग्रहण कानून परिवर्तित किये जाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया़ बिहार राज्य किसान सभा के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला मंत्री प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार भूमि अधिग्रहण कानून में परिवर्तन लाकर किसानों के साथ धोखा किया है़ यह कानून किसानों के लिए वज्रपात के समान है़ कानून में किये गये परिवर्तन के अनुसार बहुराष्ट्रीय कंपनी को उद्योग लगाने में मदद के लिए सरकार बहुफसली वाली जमीन भी खरीद सकती है़ इसलिए अब 70 या 80 प्रतिशत किसानों से सहमति की अनिवार्यता नहीं रह गयी है़ किसानों के असहमती के बिना भी जिला पदाधिकारी को 15 दिनों के अंदर भूमि अधिग्रहण करने का अधिकार दे दिया गया है़ भाकपा नेताओं ने पूर्व के कानून को सही बताया़ इस मामले को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखने की बात कही़ कार्यक्रम में में मोती सिंह उमेश यादव बीरेंद्र नारायण सिंह दिनेश्वर प्रसाद सिंह फुलेश्वर मंडल अबिंका मंडल सागर चौधरी सुभाष गुप्ता रामजी मेहता अशोक मेहता चंद्रशेखर, छोटेलाल साह, शंभु क्रांति, मनोज राम, वसीम, अनिल पासवान सुलेमान आदि मौजूद थे़बारह वारंटी गिरफ्तार उदाकिशुनगंज. थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से पुलिस ने बारह वारंटियो व अभियुक्तो को गिरफ्तार किया़ गिरफ्तार लोगों में जहां दो को जेल भेज दिया गया़ वहीं दस लोगों को थाना पर से जमानत पर मुक्त किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन