भाजपा नेताओं ने किया गिलानी का पुतला दहन

Published at :31 Jan 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने किया गिलानी का पुतला दहन

फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – पुतला दहन करते कार्यकर्ता. मधेपुरा. जम्मू कश्मीर में सेना की कार्रवाई में मारे गये आतंकवादी को कश्मीरी नेता गिलानी द्वारा शहीद कहे जाने एवं उसे श्रद्धांजलि दिये जाने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर गिलानी का पुतला दहन कर उसके विरुद्ध जम कर नारे बाजी किया. मौके भाजपा […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 19कैप्शन – पुतला दहन करते कार्यकर्ता. मधेपुरा. जम्मू कश्मीर में सेना की कार्रवाई में मारे गये आतंकवादी को कश्मीरी नेता गिलानी द्वारा शहीद कहे जाने एवं उसे श्रद्धांजलि दिये जाने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने कर्पूरी चौक पर गिलानी का पुतला दहन कर उसके विरुद्ध जम कर नारे बाजी किया. मौके भाजपा के जिला महामंत्री सह प्रवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा ओछा बयान देख कर गिलानी ने स्वयं भी आतंकवादी होने का सबूत दिया है. अब पूरे देश वासियों की नजर में गिलानी का राष्ट्र विरोधी चेहरा परिलक्षित होने लगा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर राष्ट्र द्रोह का मुकदमा चलाने की आवश्यकता है. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अनील यादव, भाजपा महादलित मंच जिलाध्यक्ष नेपाली रजक, जिला सदस्यता प्रभारी आनंद मंडल, ज्योति मंडल, युवा मोरचा के जिला महा मंत्री जटा शंकर कुमार, अकेंश यदुवंशी, बिटटू कुशवाहा, कुलदीप रजक, बबलू कुमार, रमेश गुप्ता, मनोहर कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन