डा भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती आज

मधेपुरा. जिले में समाजवादी विचाराधारा के पुरोधा माने जाने वाले डा भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती आज धूमधाम से मनायी जा रही है. मंडल विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम सदर प्रखंड के भेलवा पंचायत में होगा. मंडल विचार मंच के सचिव डा आलोक कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय भेलवा में दिन के […]
मधेपुरा. जिले में समाजवादी विचाराधारा के पुरोधा माने जाने वाले डा भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती आज धूमधाम से मनायी जा रही है. मंडल विचार मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम सदर प्रखंड के भेलवा पंचायत में होगा. मंडल विचार मंच के सचिव डा आलोक कुमार ने बताया कि मध्य विद्यालय भेलवा में दिन के एक बजे कार्यक्रम का शुभारंभ भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव करेंगे. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल, विशिष्ट अतिथि राधाकांत यादव, एमएलसी विजय वर्मा, विधायक प्रो चंद्रशेखर होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामल किशोर यादव करेंगे और स्वागताध्यक्ष परमेश्वरी निराला होंगे. दूसरी ओर भूपेंद्र बाबू के पैतृक गांव रानीपट्टी में उनके समाधि स्थल पर ग्रामवासियों द्वारा सुबह नौ बजे श्रद्धांजलि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










