कन्या विवाह योजना का चेक वितरित

फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन- घैलाढ़. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शिविर के माध्यम से चेक वितरण का आयोजन किया गया. कन्या विवाह योजना के लाभुकों को पांच – पांच हजार का चेक बीडीओ आशा कुमारी के द्वारा दिया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के नौ पंचायत […]
फोटो – मधेपुरा 15कैप्शन- घैलाढ़. प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शिविर के माध्यम से चेक वितरण का आयोजन किया गया. कन्या विवाह योजना के लाभुकों को पांच – पांच हजार का चेक बीडीओ आशा कुमारी के द्वारा दिया गया. मौके पर बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के नौ पंचायत में 207 लाभुकों के बीच दस लाख 35 हजार रुपये का वितरण किया जायेगा. बीडीओ श्री कुमारी ने कहीं की. सरकार द्वारा चलायी जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य विवाह योजना को प्रोत्साहित करना एवं कन्या विवाह के समय आर्थिक सहायता में सहयोग करना. उन्होंने कहीं की वैसे परिवार को लाभ दिया जा रहा है जिसकी वार्षिक आय साठ हजार से कम है. उपस्थित लाभुकों को बीडीओ ने बतायी कि इस लाभ को अपने घरेलू कार्य में उपयोग करें. साथ ही लाभुकों से आग्रह किया की. किसी बिचौलिया को एक भी पैसा नहीं दे. यदि कोई मांगता हैं तो हमें अवश्य दें. मौके पर नाजिर शाहिद अली, जीपीएस धीरेंद्र यादव, संतोष कुमार, शैलेंद्र कुमार व अन्य मौजूद थे. प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षणघैलाढ़. बीआरसी सभा भवन में प्रखंड मुख्यालय स्थित शनिवार को चार दिवसीय मध्याह्न भोजन, क्षमता संवर्धन का रसोइया प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक एमडीएम प्रभारी अजय कुमार ने प्रशिक्षण देते हुए बताया मध्याह्न भोजन में गुणवत्ता समय वधता सुरक्षा एवं पारदर्शिता का पालन करते हुए मध्याह्न भोजन के लक्ष्य उदेश्य के बारे में विस्तार से बताये. मौके पर प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार, माधव झा, रामचंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार, विमल कुमार, रचना सिंह, गणेश मंडल, गणेश रजक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










