अफीम खेती मामले में एक गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
अफीम खेती मामले में एक गिरफ्तार

आलमनगर. मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आलमनगर थाना पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत करीब आठ माह से फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आलमनगर के वसनवाडा में करीब डेढ़ एकड़ में की गयी अफीम की खेती करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ वह […]

विज्ञापन

आलमनगर. मधेपुरा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आलमनगर थाना पुलिस द्वारा चलाये गये विशेष अभियान के तहत करीब आठ माह से फरार दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. ज्ञात हो कि पिछले वर्ष आलमनगर के वसनवाडा में करीब डेढ़ एकड़ में की गयी अफीम की खेती करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ वह प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. आलमनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि इसमें से एक अभियुक्त बसनवाडा निवासी राजू सिंह उर्फ राजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. राजू सिंह की जमीन पट्टे पर लेकर संजय सिंह ने अफीम की खेती की थी. लेकिन आज तक संजय पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है. वहीं एक जनवरी को आलमनगर उत्तरी पंचायत के मुखिया के घर को तोड़ कर हथियार के बल पर रंगदारी मांगने वाले एक अभियुक्त रंधीर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही अफीम की खेती करने वाले मुख्य अभियुक्त संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन