राजद कार्यकर्ताओं ने की विधायक की आलोचना

मधेपुरा. युवा शक्ति के प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर की ओर से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दिये अनर्गल बयान पर आपत्ति दर्ज की गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक ने राजनीतिक जीवन में कभी भी सामाजिक दायित्व निभाने का प्रयास नहीं किया. आज सांसद […]
मधेपुरा. युवा शक्ति के प्रखंड कार्यालय में राजद कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें मधेपुरा विधायक चंद्रशेखर की ओर से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ दिये अनर्गल बयान पर आपत्ति दर्ज की गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक ने राजनीतिक जीवन में कभी भी सामाजिक दायित्व निभाने का प्रयास नहीं किया.
आज सांसद पप्पू यादव आमजनों के कल्याण के हितों की बात करते हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी विस चुनाव में राजद गंठबंधन से अपने उम्मीदवार तय करने के लिए ऐसी ओछी राजनीति कर रहे हैं.
बैठक के दौरान युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार यादव, सांसद प्रतिनिधि महेश्वरी प्रसाद यादव, युवा शक्ति के नेता विनय शंकर यादव, पप्पू जी, नरेंद्र यादव, शंभु यादव, वसी अहमद, राजीव कुमार, रोजी कुमारी, कल्पना कुमारी समिधा खातून समेत कई अन्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










