सरस्वती पूजा को ले मेला का आयोजन

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). प्रखंड खेत्र के सुखासन पंचायत अंतर्गत बभनगामा महेश गांव मे सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया. मेले का उदघाटन अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल व सामाज सेवी संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा के साथ अनेक देवी […]
ग्वालपाड़ा (मधेपुरा). प्रखंड खेत्र के सुखासन पंचायत अंतर्गत बभनगामा महेश गांव मे सरस्वती पूजा के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया.
मेले का उदघाटन अरार ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल व सामाज सेवी संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा के साथ अनेक देवी देवताओं की प्रतिमा के वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा दिये जाने के बाद लोगों के द्वारा पूजा अर्चना की गयी.
इसमें मनोरंजन के उद्देश्य से मंगलवार की रात ग्रामीण कलाकारों के द्वारा नाटक का मंचन किया गया. मेला के आयोजन में सुखासन पंचायत के मुखिया पति संतोष कुमार मेले कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र दास राजद किसान सेल के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद यादव बद्री ऋषिदेव, युगेश महतो, जनार्दन ऋषिदेव, संतोष कुमार का भरपुर सहयोग मिला. ओपी अध्यक्ष मुकेश कुमार मंडल ने ग्रामीण कलाकारों का हौसला अफजाई किया. मेले का समापन गुरुवार की संध्या प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










