पोशाक एवं छात्रवृति राशि को लेकर छात्र एवं अभिभावकों ने किया प्रदर्शन.

Published at :28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पोशाक एवं छात्रवृति राशि को लेकर छात्र एवं अभिभावकों ने किया प्रदर्शन.

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – प्रदर्शन करते बच्चे व अभिभावक प्रतिनिधि, घैलाढ़, मधेपुराप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर शर्मा टोला के छात्र – छात्राओं का पोशाक राशि एवं छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने से विद्यालय के छात्रों एवं अभिभावकों ने प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. ग्रामीण एवं छात्रों का कहना […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 06कैप्शन – प्रदर्शन करते बच्चे व अभिभावक प्रतिनिधि, घैलाढ़, मधेपुराप्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरदाहा पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर शर्मा टोला के छात्र – छात्राओं का पोशाक राशि एवं छात्रवृत्ति राशि नहीं मिलने से विद्यालय के छात्रों एवं अभिभावकों ने प्रखंड कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया. ग्रामीण एवं छात्रों का कहना था कि छात्रों का पोशाक राशि एवं छात्रवृत्ति राशि विद्यालय के अध्यक्ष मीणा देवी सचिव सुलेखा देवी, प्रधानाध्यापिका सरीता कुमारी द्वारा राशि का गबन करने में लगे है. विद्यालय में मध्याह्न भोजन बंद है. अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में बिना बैठक का ही शिक्षा सचिव का गठन कब हुआ. हमलोग को मालूम नहीं. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि सचिव को हटा कर विद्यालय में बैठक करा कर दूसरे सचिव का गठन किया जाय. प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी ने बतायी की सचिव द्वारा चेक पर हस्ताक्षर नहीं करने के कारण छात्रों के बीच राशि का वितरण नहीं किया गया है. सचिव द्वारा तरह – तरह की बात कहीं जा रही है. इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी दिया है. बीइओ उमेश तिवारी से मोबाइल पर बातचीत में उन्होंने कहा कि सचिव द्वारा चेक पर हस्ताक्षर नहीं करने की शिकायत पर हमने भी सचिव से हस्ताक्षर करने की पहल की. यदि सचिव द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया जायेगा. विद्यालय में शिक्षा समिति सह सचिव की दूसरी गठन कर शीघ्र ही पोशाक एवं छात्र वृति राशि का वितरण करवाया जायेगा. प्रदर्शन में बबीता कुमारी, पार्वती कुमारी, विकास कुमार, करण कुमार, निभा कुमारी, प्रवेश कुमार, नजातून ,खातून, अर्जुन साह, खुसरू सादा विनोद पंडित, लक्ष्मण मिस्त्री सिकेंद्र भगत, हरेराम तांती एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र एवं अभिभावक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन