बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण

Published at :28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – प्रतिनिधि, जीतापुर, मधेपुरा. सदर प्रखंड के कई विद्यालयों में मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं सचिव के समक्ष वितरित की गयी. इसमें मध्य विद्यालय मधुबन में प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, प्राथमिक विद्यालय मधुवन गम्हरिया के प्रधानाध्यापक आशुतोष, गोपाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमारी, नव सृजित […]

विज्ञापन

फोटो – मधेपुरा 07कैप्शन – प्रतिनिधि, जीतापुर, मधेपुरा. सदर प्रखंड के कई विद्यालयों में मुख्यमंत्री पोशाक योजना की राशि शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं सचिव के समक्ष वितरित की गयी. इसमें मध्य विद्यालय मधुबन में प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, प्राथमिक विद्यालय मधुवन गम्हरिया के प्रधानाध्यापक आशुतोष, गोपाल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमारी, नव सृजित प्राथमिक मध्य विद्यालय अर्राहा उत्तर हरीजन टोला मानिकपुर के प्रधानाध्यापक कुमार उमाशंकर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मदनपुर उत्तर की प्रधानाध्यापिका माधुरी कुमारी, मध्य विद्यालय सुखासन के प्रधानाध्यापक विद्यानंद राम, मध्य विद्यालय गौढ़ेला के प्रधानाध्यापक नागेश्वर ठाकुर, मध्य विद्यालय धुरगांव के प्रधानाध्यापक प्रभाष कुमार के द्वारा अपने – अपने विद्यालयों में पोशाक राशि का वितरण शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. वहीं वर्ग से एक से दो तक की बच्चों के बीच चार सौ रुपये वर्ग तीन से पांच तक बच्चों को पांच सौ रुपये, वर्ग छह से आठ तक के बच्चों को सात सौ रुपये की दर से पोशाक राशि का वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन