चार फरवरी से होगी पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा

मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इस बाबत कुलपति डा बिनोद कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डा नवीन कुमार ने बताया कि विवि क्षेत्राधीन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चार फरवरी से पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक ने […]
मधेपुरा. भूपेंद्र नारायण मंडल विवि में पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गयी है. इस बाबत कुलपति डा बिनोद कुमार के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक डा नवीन कुमार ने बताया कि विवि क्षेत्राधीन विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर चार फरवरी से पार्ट वन की प्रयोगिक परीक्षा आयोजित की जायेगी.
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि परीक्षा केंद्र की सूची संबंधित कॉलेजों को उपलब्ध करा दी गयी है. उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर परीक्षार्थियों को प्रयोगिक परीक्षा में शामिल होना है. उधर, 11 फरवरी से शुरू होने वाली पार्ट टू की परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है.
एनसीसी कैडेटों धरना प्रदर्शन रहा सफल: संघ प्रतिनिधि, मधेपुरा. टीपी कॉलेज परिसर स्थित एनसीसी कार्यालय में मंगलवार को एनसीसी कैडेट संघ बिहार के अध्यक्ष अभिनाश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. मौके पर टीपी कॉलेज के अलावा मधेपुरा कॉलेज, पीएस कॉलेज के सभी कैडेटों की आगामी बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि आगामी 15 एवं 16 जनवरी को विभिन्न मांगों के समर्थन में पटना में धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. बैठक को संबोधित करते हुए एनसीसी कैडेट रामप्रवेश कुमार एवं अभिनंदन कुमार ने पटना में चार सूत्री मांग को लेकर किये गये धरना प्रदर्शन को सफल बताया. बैठक में एनसीसी कैडेट शेखर कुमार, नवनीत कुमार, कार्तिक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










