डीपीआरओ ने किया पंचायत का निरीक्षण

Published at :24 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीपीआरओ ने किया पंचायत का निरीक्षण

प्रतिनिधि गम्हरिया, मधेपुरा़प्रखंड मुख्यालय की औराही एकपरहा पंचायत का डीपीआरओ खुर्शीद आलम अंसारी ने निरीक्षण किया़ वहीं औराही एकपरहा की मुखिया अनिता देवी निरीक्षण के दौरान फरार हो गयी़ निरीक्षण में पंचायत सचिव नंदलाल यादव से उन्होंने अभिलेख मांगा, तो बीआरजीएफ के रजिस्टर में कोई भी सूची भरी हुई नहीं थी और न ही कोई […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि गम्हरिया, मधेपुरा़प्रखंड मुख्यालय की औराही एकपरहा पंचायत का डीपीआरओ खुर्शीद आलम अंसारी ने निरीक्षण किया़ वहीं औराही एकपरहा की मुखिया अनिता देवी निरीक्षण के दौरान फरार हो गयी़ निरीक्षण में पंचायत सचिव नंदलाल यादव से उन्होंने अभिलेख मांगा, तो बीआरजीएफ के रजिस्टर में कोई भी सूची भरी हुई नहीं थी और न ही कोई वाउचर लगा हुआ था. वहीं 2012-13 में कराये गये काम भी अपूर्ण ही हैं, जबकि मुखिया को पंचायत सचिव की ओर से राशि जारी कर दी गयी है. पंचायत सचिव के पास कोई भी पंजी नहीं रहने को लेकर स्पष्टीकरण पूछा गया. गौरतलब है कि पंचायत का पुन: निरीक्षण चार फरवरी को किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन