एंबुलेंस का किया लोकार्पण

Published at :19 Jan 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस का किया लोकार्पण

बिहारीगंज (मधेपुरा): बिहारीगंज प्रखंड के चमेली देवी सरस्वती मंदिर में आरएसएस द्वारा संचालित सेवा भारती की ओर से एंबुलेंस का सोमवार को हरी झंडी दिखा कर लोकार्पण किया गया. बिहारीगंज के सरपंच गंगा दास ने हरी झंडी दिखाने से पहले कहा कि सेवा भारती की ओर से हमेशा समाज के हित में कार्य किया जाता […]

विज्ञापन

बिहारीगंज (मधेपुरा): बिहारीगंज प्रखंड के चमेली देवी सरस्वती मंदिर में आरएसएस द्वारा संचालित सेवा भारती की ओर से एंबुलेंस का सोमवार को हरी झंडी दिखा कर लोकार्पण किया गया.

बिहारीगंज के सरपंच गंगा दास ने हरी झंडी दिखाने से पहले कहा कि सेवा भारती की ओर से हमेशा समाज के हित में कार्य किया जाता है. इसी की एक कड़ी यह एंबुलेंस है. इस एंबुलेंस का संचालन सेवा समिति की देख रेख में किया जायेगा. एंबुलेंस 24 घंटे लोगों के लिए उपलब्ध रहेगा.

9199143567 व 9931223770 नंबर पर फोन कर कभी भी एंबुलेंस को बुक कराया जा सकता है. समिति के सचिव आनंद जी ने बताया कि एंबुलेंस की सुविधा के लिए 20 रुपये प्रति किमी 50 किमी तक देना होगा. 50 किलोमीटर से अधिक होने पर 15 रुपया प्रति किमी भुगतान करना होगा. इस मौके पर बिहारीगंज मुखिया विपिन कुमार, विद्यालय के सचिव प्रबोध प्रकाश प्रधानध्यापक दिनेश कुमार, कुलकुल सिंह, जीवन सिंह, संतोष झा एवं जसीम खान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन