एनएच-107 पर पर टैंकर व बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार रेफर
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

एनएच-107 पर पर टैंकर व बाइक में हुई टक्कर, बाइक सवार रेफर
विज्ञापन
मुरलीगंज.
मुरलीगंज-मधेपुरा एनएच 107 पर शुक्रवार को दीनापट्टी हॉल्ट के समीप बाइक व टैंकर के बीच टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार घायल हो गया.स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज ले गया. चिकित्सक डॉ मिनाज आलम ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान कुमारखंड जोरगंज वार्ड नंबर 12 निवासी 45 वर्षीय रामचंद्र साह के रूप में हुई. बताया कि दूध टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 15 सीटी 2075 है. सूचना मिलते ही डायल 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पदाधिकारी अमित रंजन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया कराया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










