ePaper

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Updated at : 02 Mar 2026 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

सिंहेश्वर. पुलिस ने होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च में हिस्सा लिया. यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मेला परिसर, बायपास रोड, बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शर्मा चौक, पेट्रोल पंप एवं दुर्गा चौक से होते हुए वापस थाना परिसर में समाप्त हुआ. इस दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का जायजा लिया और लोगों से शांति व भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने लोगों से होली को आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आग्रह किया. उन्होंने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुये कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि आगामी होली पर्व को देखते हुये आमलोगों के बीच सामाजिक सौहार्द बनाने को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लहरिया कट बाइक चलाने वाले व उत्पात मचाने वालों पर पैनी नजर रहेगी. माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अशांति से बचने के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन