मधेपुरा के युवक को मार डाला

रूपौली: थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत स्थित नवटोलिया चपहड़ी गांव में सड़क किनारे एक ऑटो में तीस वर्षीय युवक का शव को देख कर ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. रविवार सुबह करीब छह बजे लाश मिलने की सूचना ग्रामीणों ने रूपौली थाना को दी. सूचना मिलते ही रूपौली थानाध्यक्ष नवीन कुमार सदल बल घटना स्थल […]
उसी मोबाइल से थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों से बातचीत की. उसके बाद मृतक की पहचान हो सकी. मृतक का नाम शंकर यादव है. उसका घर मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरहान पंचायत स्थित महमुदा गांव है. ऑटो संख्या बीआर 43 पी/ 2686 में शव पड़ा था. टेंपो शंकर का ही है. मृतक शंकर यादव की हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है.
इस संदर्भ में टेंपो चालक व मृतक के चचेरे भाई रविंद्र यादव ने बताया कि शंकर बिरौली के लिए रिजर्व कह कर वह बिरौली की ओर चला गया था. उसे ढाई साल का एक पुत्र व नौ माह की एक बेटी है. मृतक शंकर की मां मजू देवी के फर्द बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रूपौली थाना में मामला दर्ज किया गया है. रूपौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक की मां व पत्नी को साथ लेकर पूर्णिया पहुंचे खुरहान पंचायत के मुखिया लव कुमार सिंह ने घटना की जांच निष्पक्ष रूप से करने की मांग की. उन्होंने कहा कि पुलिस के अनुसंधान में उनका पूर्ण सहयोग रहेगा. इधर, धमदाहा एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










