रामनवमी के मौके पर 24 घंटे का अष्टयाम शुरू

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी के मौके पर 24 घंटे का अष्टयाम शुरू

रामनवमी के मौके पर 24 घंटे का अष्टयाम शुरू

विज्ञापन

कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश व इसरायन खुर्द पंचायत में रामनवमी के मौके पर 24 घंटे का अखंड रामधुनी अष्टयाम शुरू हुआ. इसे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया. रामनगर महेश पंचायत के रामनगर गांव में स्थानीय निवासी कैलाशपति झा के नेतृत्व में अष्टयाम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद 24 घंटे तक निरंतर रामधुन और भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा. गांव के मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां दिन-रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. आयोजन को सफल बनाने में अशोक झा, प्रेमकांत झा, मणिकांत झा, पवन कुमार, ईश्वरचंद्र झा, संजीव कुमार झा, चक्रधर झा, रौशन ठाकुर, आनंद मिश्रा, नटवर मिश्र, ललित मिश्रा, रतीश झा, दिलीप झा, आशुतोष कुमार झा, पंकज कुमार झा, ललन प्यारे, मनोज राय, आशीष झा, अनुज राज, निर्मल कुमार झा, मिथिलेश कुमार झा, सावन कुमार झा, सत्यम कुमार झा, उज्जवल झा एवं सूर्य प्रकाश झा सक्रिय है. वहीं इसरायन खुर्द पंचायत के यदुआपट्टी गांव में व्यवस्थापक गणेश साह के नेतृत्व में अष्टयाम का आयोजन धूमधाम से किया गया. मौके पर मुखिया विभा सिंह, तेज नारायण यादव, उमेश कुमार, रतन यादव, दिनेश कुमार मंडल, सनोज रवानी, डॉ विश्वेश्वर यादव, नीतिश मंडल, ओम प्रकाश उर्फ फंटूश, गणेश मंडल, दिलीप ठाकुर, महेंद्र शाह, राजीव शाह, मनोज एवं मुन्ना यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन