24 घंटे में 22 गिरफ्तार, शराब व गांजा बरामद

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में 22 गिरफ्तार, शराब व गांजा बरामद

24 घंटे में 22 गिरफ्तार, शराब व गांजा बरामद

विज्ञापन

वाहन जांच अभियान में 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला मधेपुरा. पुलिस ने बीते 24 घंटे के दौरान जिलेभर में चलाये गये विशेष अभियान में 22 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए शराब और मादक पदार्थों की भी बरामदगी की गयी है. पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान 30 लीटर देसी चुलाई शराब व 160 ग्राम गांजा बरामद किया गया. वहीं एक मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के पालन व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. जारी रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार किये गये लोगों में आठ वारंटी भी शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही है. इधर जिलेभर में चलाये गये वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 36 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने एवं हेलमेट एवं जरूरी दस्तावेज के साथ वाहन चलाने की अपील की है. मधेपुरा पुलिस ने कहा कि अपराध एवं अवैध कारोबार पर नियंत्रण को लेकर आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा. आमलोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गयी है, ताकि जिले में कानून व्यवस्था और मजबूत हो सके.

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन