शिव महापुराण को लेकर 21 सौ कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
शिव महापुराण को लेकर 21 सौ कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

महिलाओं व युवतियों ने जमकर भक्ति गीतों पर थिरकी.

विज्ञापन

सिंहेश्वर नगर पंचायत स्थित मेला ग्राउंड मवेशी हाट में आयोजित 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक शिव महापुराण के निमित रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई. इस दौरान हजारों महिला व युवती ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया गया. सबसे पहले सभी महिला और युवतियों ने बाबा मंदिर स्थित शिवगंगा पोखर में जल भर कर नगर भ्रमण को निकली. बताया गया कि श्री गौरीशंकर समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण के आयोजन के कलश शोभा यात्रा में 21 सौ कन्याओं ने भाग लिया. श्रीगौरीशंकर समिति के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ बाबा भोले का जयकारा लगाते हुए भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से चलकर नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए कथा स्थल पर पहुंची. जहां पंडित ने विधिवत पूजा अर्चना कराया. इससे पहले सभी महिला व युवती ने पवित्र कलश में जल भरकर शोभा यात्रा बाईपास होते हुए दुर्गा चौक, शर्मा चौक, पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस रोड, महावीर चौक, धन्यवाद चौक होते हुए कथा स्थल तक पहुंची. इस दौरान श्री शिवाय नमस्तुभयं सहित विभिन्न जयकारे लगाए गए. इस दौरान महिलाओं व युवतियों ने जमकर भक्ति गीतों पर थिरकी. ज्ञात हो कि शिव महापुराण कथा का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक दो बजे दोपहर से शाम पांच बजे तक किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार आशीष

लेखक के बारे में

By कुमार आशीष

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन