मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन

Published at :01 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मांग पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंउ अध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह ने बयान जारी कर बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इग्नू द्वारा दो वर्षीय प्रशिक्षण डीपीई कोर्स पूरा करने के बावजूद भी एनसीआरटी ने इनकी मान्यता नहीं दी. पुन: एनसीआरटी […]

विज्ञापन

उदाकिशुनगंज, मधेपुरा. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंउ अध्यक्ष गुंजन कुमार सिंह ने बयान जारी कर बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया है. प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि इग्नू द्वारा दो वर्षीय प्रशिक्षण डीपीई कोर्स पूरा करने के बावजूद भी एनसीआरटी ने इनकी मान्यता नहीं दी.

पुन: एनसीआरटी के आदेशानुसार छह माह का एसएमईपी कोर्स 2007-09 व 2008-10 में नियोजित प्रमाण पत्र भी डीपीएम सर्व शिक्षा से प्राप्त हुआ. फिर भी प्रशिक्षित वेतनमान नहीं दिया जा रहा है. प्रखंड अध्यक्ष सिंह ने कहा अगर एक माह के अंदर ऐसे शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतनमान नहीं हदया जाता है बीआरसी के सामने आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन