बचों का परिभ्रमण दल रवाना

पुरैनी, मधेपुरा. प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशपुर दियारा के 40 छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण दल रवाना हुआ. परिभ्रमण दल को अध्यक्ष नरेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को परिभ्रमण से बच्चों में बौद्घिक, ऐतिहासिक ज्ञान का संचार […]
पुरैनी, मधेपुरा. प्रखंड के गणेशपुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गणेशपुर दियारा के 40 छात्र-छात्राओं को परिभ्रमण दल रवाना हुआ. परिभ्रमण दल को अध्यक्ष नरेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानाध्यापक अभिनंदन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों को परिभ्रमण से बच्चों में बौद्घिक, ऐतिहासिक ज्ञान का संचार होता है. जो बच्चों के विकास में अहम भूमिका अपनाती है. परिभ्रमण दल को वीरपुर बराज का भ्रमण कराया जाएगा. इसके पूर्व सभी बच्चों को समाहरणालय मधेपुरा, शिव मंदिर सिंहेश्वर गणपत गंज सिमराही का विष्णु मंदिर, कटैया पावर हाउस भ्रमण कराया जायेगा. दल में सचिव नुसरत खातून, सहायक संजय कुमार राम, मुन्ना कुमार राम व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










