मीट तरंग प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन.

घैलाढ़, प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट 2014 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें घैलाढ़ संकुल से 13 विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की. संकुल के संचालक सदानंद यादव के संचालन में छात्रों के बीच […]
घैलाढ़, प्रखंड मुख्यालय स्थित संकुल संसाधन केंद्र दुर्गा मध्य विद्यालय परिसर में शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिहार सब जूनियर स्पोर्ट मीट 2014 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें घैलाढ़ संकुल से 13 विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने प्रतियोगिता में भागीदारी की. संकुल के संचालक सदानंद यादव के संचालन में छात्रों के बीच एक सौ मीटर की दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद, पेंटिंग, रीले दौड़, संगीत प्रतियोगिता व सामूहिक गीत का आयोजन किया गया. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम मुकेश कुमार, द्वितीय राजू, तृतीय अश्विनी कुमार रहे. एक सौ मीटर की दौड़ में लड़की वर्ग में प्रथम संगीता कुमारी, द्वितीय चांदनी कुमारी, तृतीय कंचन कुमारी को पुरस्कार दिया गया. पेंटिंग में प्रथम स्मृति कुमारी, द्वितीय शबनम कुमारी को दिया गया. संगीत में लड़की वर्ग में प्रथम लाखों कुमारी, द्वितीय स्मृता कुमारी व तृतीय गुड्डी कुमारी को दिया गया. लड़का संगीत वर्ग में प्रथम हिमांशु, द्वितीय पिंटू, तृतीय विश्वनाथ कुमार को दिया गया. सामूहिक गीत में प्रथम स्मिता व द्वितीय रोजी कुमारी को पुरस्कार दिया गया. मौके पर सीआरसी के कार्तिक मंडल, रामचंद्र प्रसाद यादव, धीरेंद्र कामती, सरोज कुमार, प्रिंस कुमार, अनिल कुमार अनल, कीर्तन नारायण यादव, राजनंद कुमार, व अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










