राजद का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

Published at :28 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजद का एक दिवसीय सम्मेलन संपन्न

मधेपुरा. जिले में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता के द्वारा केंद्र सरकार की वादा खिलाफी तथा विदेशों से काला धन वापस नहीं लाने, बेरोजगारों को नौकरी नहीं देकर नयी नियुक्ति पर रोक लगाने और बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाने के विरोध में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आगामी चार […]

विज्ञापन

मधेपुरा. जिले में राष्ट्रीय जनता दल कार्यकर्ता के द्वारा केंद्र सरकार की वादा खिलाफी तथा विदेशों से काला धन वापस नहीं लाने, बेरोजगारों को नौकरी नहीं देकर नयी नियुक्ति पर रोक लगाने और बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर रोक नहीं लगाने के विरोध में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में आगामी चार दिसंबर को माननीय लालू प्रसाद के नेतृत्व में पटना जेपी गोलंबर पर धरना कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया. समारोह की अध्यक्षता जिला राजद अध्यक्ष प्रो खालिद ने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लालू यादव के नेतृत्व में आंदोलन को तेज किया जायेगा. इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं पटना पहुंचे. मौके पर विधायक प्रो चंद्रशेखर, प्रो अब्दुल गफूर, कृष्ण कुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश महा सचिव ई प्रभाष कुमार, प्रदेश महा सचिव अरविंद यादव, अशोक कुमार, विजेंद्र यादव,डा अशोक यादव, विजेंद्र प्रसाद यादव, रमण कुमार, मो अलाउद्दीन, मनोज मुखिया, मजनारायण यादव, अमरेंद्र कुमार, डा राजेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन