नियोजन मेला में 2518 अभ्यर्थियों का चयन

मधेपुरा : श्रम संसाधन विभाग पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय अंतर्गत गुरुवार को शिवनंद प्रसाद मंडल +2 हाइ स्कूल के मैदान पर जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्ग दर्शन मेला 2014 का आयोजन किया गया. मेले में कुल 17 निजी कंपनियों ने भाग लिया. नियोजन में कंपनियों द्वारा कुल 4333 पदों पर चयन किया […]
मधेपुरा : श्रम संसाधन विभाग पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय अंतर्गत गुरुवार को शिवनंद प्रसाद मंडल +2 हाइ स्कूल के मैदान पर जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्ग दर्शन मेला 2014 का आयोजन किया गया. मेले में कुल 17 निजी कंपनियों ने भाग लिया. नियोजन में कंपनियों द्वारा कुल 4333 पदों पर चयन किया जाना था.
मेले में कुल चार हजार नौ सौ 40 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें 2518 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए ऑन स्पॉट चयन किया गया. मेला का उदघाटन जिलाधिकारी गोपाल मीणा एवं जिला नियोजन पदाधिकारी नुर हसन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर जिलाधिकारी ने नियोजन मेला की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा इंटर नेट की आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर शिक्षित बेरोजगार स्वयं अच्छे रोजगार खोज सकते है. मेले में नजीर हैदर, मोतीउर रहमान, शंभु प्रसाद गुप्ता, अभिषेक आनंद, विमल कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










