एनबीजे महिला कॉलजे का खुला ताला

Published at :27 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
एनबीजे महिला कॉलजे का खुला ताला

फोटो – कॉलेज 03प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थित विवाद में रहे एनबीजे महिला इंटर कॉलेज का ताला गुरुवार को प्रशासन की देखरेख में खोला गाया. डीइओ के आदेश पर बीइओ मोहन शर्मा, दारोगा बीपी सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित थे. दो वर्ष बाद कॉलेज खुलने से कर्मियों के बीच खुशी देखी गयी. डीइओ ने दिनांक […]

विज्ञापन

फोटो – कॉलेज 03प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंजअनुमंडल मुख्यालय स्थित विवाद में रहे एनबीजे महिला इंटर कॉलेज का ताला गुरुवार को प्रशासन की देखरेख में खोला गाया. डीइओ के आदेश पर बीइओ मोहन शर्मा, दारोगा बीपी सिंह पुलिस बल के साथ उपस्थित थे. दो वर्ष बाद कॉलेज खुलने से कर्मियों के बीच खुशी देखी गयी. डीइओ ने दिनांक 25 नवंबर को पत्रांक 1950 के द्वारा बीइओ मोहन शर्मा के आदेश दिया कि छात्रा एवं जनहित में पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर उक्त कॉलेज का ताला खुलवाते हुए इंनवस्टरी रिपोर्ट तैयार कर प्रभारी प्राचार्य डॉ इंद्रदेव अद्योहस्तक्षरी को भी दें. ताकि डीएम को भी अवगत कराया जा सके. इस आधार पर गुरुवार को बीइओ शर्मा व पुलिस ने ताला खुलवाया. दरअसल प्राचार्य पद को लेकर सितंबर 2012 को कॉलेज में एक पक्ष के प्राचार्य समर्थकों द्वारा कॉलेज ताला जड़ दिया गया था. तब से कॉलेज बंद रहने से पठन-पाठन प्रक्रिया ठप पड़ गया था. ऐसी स्थिति में कॉलेज कर्मी अपने को बेकार समझने लगे थे, किंतु जब कॉलेज का ताला जब खोला गया तो काफी संख्या में कर्मी मौजूद हो अपने खुशियों का इजहार किया. वहीं दूसरी पक्ष के कर्मियों में उदासी छायी हुई थी. बीइओ मोहन शर्मा ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर कॉलेज का ताला खोल कर सारी प्रक्रिया अपनायी गयी. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ इंद्रदेव यादव, प्रो मदन कुमार यादव, प्रो अरूण कुमार मिश्र, प्रो निलेश कुमार, प्रो विपिन कुमार मिश्रा, प्रो एसके ठाकुर, नाइट गार्ड विनो मंडल, सुशील रजक, सहायक रमेश कुमार के अलावे अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन