एसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण

प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा मधेपुरा के एसपी आनंद कुमार सिंह के द्वारा ग्वालपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसपी ने लंबित केस अभिलेखों का अवलोकन करते हुए कहा कि थाना कांड संख्या 75/14 में अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाय. ग्वालपाड़ा ऑटो स्टैंड को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने का निर्देश देते हुए कहा […]
प्रतिनिधि, ग्वालपाड़ा मधेपुरा के एसपी आनंद कुमार सिंह के द्वारा ग्वालपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान एसपी ने लंबित केस अभिलेखों का अवलोकन करते हुए कहा कि थाना कांड संख्या 75/14 में अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाय. ग्वालपाड़ा ऑटो स्टैंड को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने का निर्देश देते हुए कहा कि इस विवाद में उलझे लोगों पर धारा 144 की कार्यवाही प्रारंभ की जाये. दूसरी तरफ बुधवार की रात ग्वालपाड़ा थाना पुलिस के द्वारा जीआर केस नंबर 640/14 के वारंटी अभियुक्त पीरनगर निवासी बेचन शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. यह जानकारी सुनील कुमार भगत ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










