कुड़े को एक निश्चित जगह पर फेंके : मंजु

प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड स्थित सहारा इंडिया परिवार के कर्मी ने रविवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया. अभियान के तहत जिला परिषद अध्यक्षा मंजु देवी एवं इंडिया परिवार के सदस्य ने एक साथ मिलकर काशीपुर रोड स्थित अपने कार्यालय से हरिद्वार चौक के रास्ते पूरे गोल बाजार की सफाई करते हुए दुर्गा चौक तक इस अभियान […]
प्रतिनिधि, मुरलीगंज प्रखंड स्थित सहारा इंडिया परिवार के कर्मी ने रविवार को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया. अभियान के तहत जिला परिषद अध्यक्षा मंजु देवी एवं इंडिया परिवार के सदस्य ने एक साथ मिलकर काशीपुर रोड स्थित अपने कार्यालय से हरिद्वार चौक के रास्ते पूरे गोल बाजार की सफाई करते हुए दुर्गा चौक तक इस अभियान को सफलता के साथ चलाया. सफाई के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने सड़क के दोनों किनारे फैले गंदगी, पॉलीथिन, पेपर के टुकड़े एवं कचरा को उठाकर उसे ट्राली के माध्यम से शहर के बाहर किया. मौके पर उन्होंने जिप अध्यक्षा ने सड़क के किनारे बसे लोगों एवं दुकानदारों को अपने घर एवं दुकान से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे को एक निश्चित बरतन में रखने एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मी के आने पर उसे प्रदान करने की बात कही. मौके पर शाखा प्रबंधक पीके श्री वास्तव, हरिपुरकला के मुखिया कल्पना कुमारी, नप के वार्ड पार्षद पुष्पा देवी, सुनीता देवी, कार्यालय सहायक संतोष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, वीके मिश्रा, एस पोद्दार, रमेश कुमार, सुबोध कुमार, अशोक कुमार, दीपक कुमार, चन्द्र नारायण शर्मा, शंभु , अमन रजक, मदन कर्ण, सहजाद अली, सुनील रजक सहित अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










